जीरन। नीमच जिले की जीरन तहसील के ग्राम सोनियाना में आज रविवार 18 अक्टूबर को बामनिया बंजारा समाज के संस्थापक बाबा रूप सिंह जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
शोभायात्रा में बाबा रूप सिंह जी महाराज की रथयात्रा निकाली जा रही है। जगह-जगह फलवर्षा कर और आतिशबाजी के साथ बाबा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। आयोजन में समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल होकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। आयोजकों ने समस्त समाजजनों से शोभायात्रा में शामिल होकर बाबा रूप सिंह जी महाराज के दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।