BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2026, 3:43 pm
NEWS : ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान, गरबा पांडाल में पहुंची कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिलाओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और राजकोप सिटीजन ऐप की दी जानकारी, आयोजन समिति ने पुलिस की पहल का किया स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार शाम पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शहर के गरबा पांडाल में पहुंची। यहां टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर, महिला थानाधिकारी रेणु खोइवाल, सोशल मीडिया सेल प्रभारी एएसआई सत्यनारायण एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम गरबा आयोजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम ने आयोजन में शामिल होकर महिलाओं से संवाद किया और उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, राजकोप सिटीजन ऐप तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस की इस पहल का गरबा आयोजन समिति ने स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और जागरूकता फैलाने में सहायक हैं।

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE