नीमच। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिनमें उज्जैन, इंदौर, धार, आगर, शाजापुर, ग्वालियर और सीहोर सहित अन्य जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर को कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक बढ़ सकती है। प्रदेश से मानसून 3 अक्टूबर को विदा हो चुका है, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर में गर्मी, बारिश और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिलता है।