निम्बाहेड़ा। शहर में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को एक नई पहल हुई। जैन स्ट्रीट स्थित कोठारी साड़ी के सामने, मारू जी के भवन में स्थापित ओशन डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर का शुभारंभ युवा उद्योगपति पूरण आंजना, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी और सुभाष शारदा सहित अन्य गणमान्यजनों ने किया।
इस अवसर पर सेंटर में पैथोलॉजी जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इससे निम्बाहेड़ा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए स्थानीय स्तर पर एक नया विकल्प मिलेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, शहर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे। RRR परिवार एवं धाकड़ परिवार के सदस्यों ने अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।