नयागांव। नयागांव स्थित प्राचीन ढाबा माता मंदिर में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रतिदिन पंडित घनश्याम शर्मा, चल्दू वाले, द्वारा दुर्गा पाठ किया जा रहा है। माता के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मां के दरबार में आभार व्यक्त कर रहे हैं। मंदिर में दोनों समय होने वाली आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
मान्यता है कि माता के दरबार में लकवा पीड़ित भी स्वास्थ्य लाभ की कामना लेकर पहुंचते हैं। सोमवार, 19 अक्टूबर को अष्टमी हवन दोपहर में प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति शाम को होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर माता के भक्तों द्वारा खिचड़ी और फलाहारी प्रसादी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।