नीमच। स्थानीय कॉलेज रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन, जिला प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी और युवा नेता लोकेश चागल सहित अतिथियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर कन्या पूजन किया तथा गरबा महोत्सव में भाग लेने वाली युवतियों को पुरस्कार वितरित किए। समिति अध्यक्ष आकाश पटेल, उपाध्यक्ष प्रेम पटेल, हेमंत पटेल सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गरबा महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में समिति द्वारा किया जा रहा भव्य आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध मां भादवामाता का मंदिर नीमच जिले में स्थित है और सभी श्रद्धालुओं को माता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि भादवामाता में मेले का आयोजन भी हो रहा है तथा भादवामाता लोक के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। विधायक परिहार ने सभी को नवरात्रि पर्व और आगामी दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मदन दीवान, दुर्गेश दीवान, मोहन मोरिया, राजाराम पड़रिया, दिलीप दीवान, कान्हा पटेल, ललित ग्वाला, इंद्रजीत, मुकेश सहित समिति के अनेक सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गरबा प्रतिभागियों के लिए निशुल्क प्रवेश और पुरस्कार-
समिति द्वारा गरबा पांडाल में भाग लेने वाली कन्याओं, युवतियों और महिलाओं को निशुल्क प्रवेश पास उपलब्ध कराए गए हैं। समिति की ओर से प्रतिदिन गरबा खेलने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
समिति अध्यक्ष आकाश पटेल और मोहन मोरिया ने बताया कि आयोजन के लिए लगभग 500 कार्ड वितरित किए गए हैं। कार्डधारक प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।