BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2026, 5:27 pm
BIG NEWS : शारदीय नवरात्र की अष्टमी-नवमी पर मां भादवा के दरबार में लगा भक्तों का मेला, समाजसेवी अरुल अरोरा के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाप्रसादी के लिए लगीं लंबी कतारें, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर महामाया मां भादवा माता के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अरोरा की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ महाप्रसादी वितरण देर रात तक जारी रहेगा। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां भादवा माता के दर्शन किए और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर समाजसेवी अरुल अरोरा ने मां को हलवे का भोग भी अर्पित किया।

महाष्टमी पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
चार दिनों से जारी धार्मिक आयोजनों के क्रम में महाष्टमी के अवसर पर युवा समाजसेवी अरुल अरोरा ने भादवा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर नीमच सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा।

चार दिनों से जारी है सेवा का सिलसिला-
भादवा माता मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा का जिम्मा समाजसेवी अरुल अरोरा और उनकी टीम ने संभाल रखा है। आयोजकों के अनुसार, पिछले चार दिनों से लगातार भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही है। महाष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शुद्ध घी की पूरियां, हलवा और चने की प्रसादी-
भंडारे में श्रद्धालुओं को शुद्ध घी से बनी पूरियां, सूजी का हलवा, मसालेदार चने और आलू की सब्जी प्रसादी के रूप में परोसी जा रही है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ प्रसादी वितरण देर रात तक जारी रहने की व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी प्रसादी ग्रहण कर सकें।

राजस्थान और गुजरात से भी पहुंचे श्रद्धालु-
महाष्टमी पर मां भादवा माता के दर्शन के लिए नीमच जिले के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सेवा और प्रसादी वितरण की व्यवस्था की सराहना की। समाजसेवी अरुल अरोरा और उनकी टीम आयोजन के दौरान भक्तों की सेवा में जुटी रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE