BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2026, 6:12 pm
NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता के निधन पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात कर उनके पिता रामसिंह आक्या के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दिवंगत रामसिंह आक्या करीब 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे थे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार दोपहर उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित भानफोर्ट पैलेस रिसॉर्ट में जनप्रतिनिधियों सहित हरिओम सिंह आक्या ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत रामसिंह आक्या के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उप मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक विधायक आक्या और उनके परिवार के साथ रहीं। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गईं।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, मीरा स्मृति संस्थान के सत्यनारायण समदानी, अर्जुन मुंडड़ा, अनंत समदानी, पूर्व सावा मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, पार्षद शैलेन्द्र झंवर, रामनरेश गाडरी, प्रदीप काबरा, रवि विराणी, पूरण सिंह राणा, राजन माली, रतन वैष्णव और मनोज पारिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE