नीमच। श्री नाकोड़ा धाम मित्र मंडल (रजि.) की नई कार्यकारिणी के चुनाव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से रिखब गोपावत को अध्यक्ष तथा हेमंत भंडारी को सचिव चुना गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्यजनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और नाकोड़ा धाम के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी-
नई कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह चौधरी, सत्यनारायण पाटीदार, कनक मोगरा और जगदीश सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अंतिम जैन (मणिरत्नम रिसॉर्ट) एवं अजीत कोठीफोडा को सह-सचिव, सचिन लसोड़ को कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता संदीप जैन को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। धीरज गांधी और संजय शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
मंदिर व्यवस्थापक के रूप में अभय मोगरा, प्रकाश लोढ़ा, नमन जैन नाकोड़ा, घनश्याम बाफना और सोनू डांगी को जिम्मेदारी दी गई।
मार्गदर्शक मंडल का गठन-
संस्था के कार्यों को उचित दिशा और मार्गदर्शन देने के लिए मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। इसमें डॉ. रमेश दक, संतोष चोपड़ा, विमल मोगरा, राकेश ‘पप्पू’ जैन, जमनालाल नपावलिया, दीपक मोता, शौकीन जैन, सुबोध भंसाली, आशीष जिंदल, सुनील कटारिया, राजकुमार सोनी, देवेंद्र यति, रवि पोखरना, संजय भंडारी, संजय बेगानी और अनिल नाहटा को शामिल किया गया।
वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद राणावत मामा, प्रकाश पीपाड़ा, अनिल नपावलिया, सतीश पाटीदार, श्याम पाटीदार, राजकुमार टांक, संजय कोठारी, पंकज भामावत, मनीष मुरड़िया, शेरू बाबेल, गुणवंत सेफरिया और मनीष पितलिया को शामिल किया गया।
गणमान्यजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम-
कार्यक्रम में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत गांधी, वरिष्ठ समाजसेवी देवीलाल नाहटा, पारसमल मुरड़िया, गेंदमल पामेचा, विमल कुमार सकलेचा, तमिलनाडु के इरोड से आए चंद्र कुमार कोचर, मुंबई के फिल्म संगीतकार एवं गायक सतीश देहरा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन, मिश्रीलाल बंबोरिया और डॉ. रमेश दक मंचासीन रहे।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश दक का अभिनंदन-
संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश दक के कार्यकाल और सेवाओं की सराहना करते हुए उनका विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान अभिनंदन पत्र का वाचन संजय बेगानी ने किया। इसके बाद डॉ. दक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिखब गोपावत को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नौ वर्षों में घर-घर पहुंची नाकोड़ा धाम की महिमा: राकेश जैन
नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मात्र नौ वर्षों के अंतराल में नाकोड़ा धाम की महिमा घर-घर तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की जो संकल्पना की गई थी, उससे कहीं अधिक कार्य यहां हो चुका है। आने वाले समय में नाकोड़ा पार्श्वनाथ जी का भव्य मंदिर बनने की दिशा में भी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों के बीच समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि सभी ट्रस्टी एकमत होकर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
संयुक्त रूप से किया संचालन-
कार्यक्रम का संचालन मनोज झलोका और महेंद्र सिंह चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और नाकोड़ा धाम के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।