REPORT : मप्र राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन 17 व 18 मई को, खिलाड़ी यहां पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

May 14, 2023, 10:43 am




उज्जैन। म.प्र. राज्य खेल अकादमी द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 17 मई को सायं 4 से 6 बजे एवं 18 मई को प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक स्थान पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर देवास रोड़ उज्जैन पर किया जा रहा है। समस्त हॉकी खिलाड़ियों एवं उज्जैन में संचालित हॉकी प्रशिक्षण केन्द्रों को सूचित किया जाता है कि 17 मई को समय सायं 4 से 6 बजे एवं 18 मई को प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक स्थान पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर देवास रोड़ उज्जैन पर उक्त चयन स्पर्धा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 12 से 18 वर्ष है, उक्त चयन स्पर्धा में भाग ले सकेगें। प्रतिभा चयन के समय खिलाड़ियों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, उक्त खेल से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक होगा। प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन, आवास, एवं आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। -- वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP