KHABAR : सर्वानुमति से दिलीप डूंगरवाल नीमच तहसील अध्यक्ष पर मनोनीत, जिला तैराकी संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, नीमच तहसील में भी जल्द होंगी अन्य पदाधिकारियों की निुयक्ति, पढ़े खबर 

May 9, 2024, 4:17 pm




नीमच। जिला तैराकी संघ की जावद व मनासा के बाद नीमच तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। जिसमंे नीमच तहसील तैराकी संघ का अध्यक्ष के रूप में सर्वानुमति से दिलीप डूंगरवाल को मनोनीत किया गया है। उनकी ये नियुक्ति राष्ट्रीय तैराकी संघ उपाध्यक्ष तथा मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पियुष शर्मा व सचिव जयवर्मा, उपाध्यक्ष रामकुमार निकरानी, कोषाध्यक्ष योगेंदसिंह राठौर तथा प्रदेश तैराकी संघ के नीमच जिले के जोनल इंचार्ज व देवास सचिव ओ. पी. जोगावत की सहमति व खेल युवा कल्याण विभाग से और मध्यप्रदेश तैराकी संघ से मान्यता प्राप्त तथा रजिस्टर्ड नीमच जिला तैराकी संघ जिलाध्यक्ष अशोक मोदी की सहमति से संघ में उनके कार्य से प्रभावित होकर की गई है।   इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, सचिव तरुण ओझा, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, कोषाध्यक्ष शरद जैन, शैलेंद्र ठाकुर, सुरेश पटेल, मुकेश चतुर्वेदी,  गोतम पाटोदी, रामगोपाल मोदी, अनिल सुराना, विष्णु मोदी, आलोक सोनी, शरद पाटीदार, एनआईएस कोच बंटी मिठौरा, घनशाम चंदेल, जवाद तैराकी संघ अध्यक्ष भारत जाट, मनासा तैराकी संघ अध्यक्ष ओम रावत, सचिव   राजेश वर्मा  व नीमच जिला तैराकी संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए नवनियुक्त नीमच तहसील अध्यक्ष दिलीप डूगर्रवाल अब जल्द ही अपनी तहसील स्तरीय नवीन कार्यकारणी घोषित करेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP