नीमच। शहर में महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना के 50 साल पूरा करने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर श्रेष्ठा पैराडाइज रिसोर्ट में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भंडारी, उज्जैन रिजनल सेक्रेटरी राजेन्द्र हिंगड़, मंदसौर नीमच रतलाम जोन के अध्यक्ष राकेश जैन और आसपास के क्षेत्र से पदाधिकारी नीमच पहुंचे। उन्होंने नीमच के पदाधिकारियों से भविष्य के कार्यक्रम के बारे में चर्चा की।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष रेखा अनुराग जैन ने कैंसर पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची हिमांशी को पांच हजार एक सौ रुपए की सहयोग राशि इलाज हेतु प्रदान की। रेखा अनुराग जैन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में नीमच की लाल माटी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अपने समाजसेवा से जुड़ने के संस्मरण साझा किये। कार्यक्रम का संचालन आशा सांभर और केके जैन ने किया।
इस अवसर पर सूरजमल अग्रवाल, मनोहर बंब, प्रियंका पितलिया, प्रदीप बोड़ावत, केके जैन, अनुराग जैन, रवि वीरवार, माया वीरवाल, संतरा विरवाल, रेखा चौधरी, रेखा गोयल, उमा शर्मा, प्रियंका मोगरा, मंजू मेहता, शोभाराम वीरवाल, राजेश चौधरी, राजेन्द्र मेहता, सुरेंद्र बम और महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।