मंदसौर। पूर्व केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी माधवी राजे के निधन पर ग्वालियर निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रकट की। सिंधिया परिवार की जनसेवा की परंपरा को अक्षुण्ण रखने में स्वर्गीय राजमाता माधवी राजे का अभूतपूर्व समर्पण भाव रहा है।