नीमच। बढ़ती मंहगाई और पेयजल संकट के बीच अब चिल्ड वाटर की केन और भी महंगी हो गई है। चिल्ड वाटर एसोसिएशन की बैठक में मांगलिक कार्यों या अन्य कार्यक्रमों के लिए भी शुल्क तय किया गया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि आयोजकों को अब भाड़ा भी देना होगा। नीमच की गांधी वाटिका में चिल्ड वाटर एसोसिएशन के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं। बैठक में संगठन के सभी सदस्य 36 प्लांटों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुईं। जिसके बाद चिल्ड वाटर की केनो का शुल्क भी निर्धारित किया गया।
ज्ञात रहें की विगत कई वर्षों से शहर में आम नागरिकों को मात्र 20 रुपए में पानी की केन उपलब्ध करवाई जा रहीं थी, लेकिन अब बढ़ती मंहगाई को देखते हुए इसके दामों में बढ़ोतरी कर दी गई हैं। अब 20 रूपये के स्थान पर 25 रूपये में पानी की केन उपलब्ध होगी। संगठन ने इन निर्णयों के लेने के बाद यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अब इन दामों से कम में कोई प्लांट पानी की केन उपलब्ध करवाएगा तो उस प्लांट के प्रबंधक से संगठन 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूल करेगा। बैठक में वीरेंद्र पाटीदार, महेंद्र सिंह, दीपक अहीर, निर्मल जोशी, ललित बेनीवाल, इरफान खान, शाकिर खान, भरत पाटीदार, देवीलाल चौधरी, त्रिलोक चौधरी, महिपाल सिंह सहित नीमच चिल्ड वाटर एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।