BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 11:19 am
NEWS : पीजी कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए यूथ ग्रुप पलाश ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, पीड़ित मानवता की खातिर बढ़-चढ़कर लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पीजी कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए यूथ ग्रुप पलाश द्वारा  सैटेलाइट अस्पताल चित्तौड़गढ़ में रक्तदान शिविर का उत्सव के रूप में आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदातों को प्रेरित करना तथा रक्तदान के विषय में आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में समूह के सदस्यों द्वारा रक्तदान जागरूकता संबंधी पंपलेट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य प्रो .गौतम कुमार कूकड़ा ने रक्तदान के महत्व पर अपनी बात रखते हुए सभी प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के युवाओं द्वारा समूह बनाकर इस प्रकार के आयोजन किया जाना प्रशंसनीय बात है। इसके उपरांत प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए विभिन्न वाद्य यंत्रों पर मोटिवेशनल गीतों  के साथ रक्तदान के लिए ले जाया गया। पलाश यूथ क्लब के कमलेश डांगी ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों का डाटा इकट्ठा किया जाएगा तथा उसे समूह के फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज पर डाला जाएगा, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनकी रक्तदान  हेतु जरूरतमंद द्वारा सेवा ली जा सके। साथ ही अन्य रक्तदाताओं का डाटा भी  समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनिल सैनी के नेतृत्व में जिला ब्लड बैंक टीम ने 41 यूनिट रक्त इकट्ठा किया।

शिविर का आयोजन स्थानीय क्षेत्र के भामाशाहों के सहयोग से किया गया। आयोजन में पलाश ग्रुप के भव्यराज, शुभम, ममता, सीमा, अमानत, पीयूष, शाहिद, प्रहलाद, पायल, सुमित, अर्चना, दिव्या, देविका, अंजलि सहित  सभी सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE