BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का अफजलपुर थाना और 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश, जब देशी कट्टे से किया फायर तो..., फिर खाकी ने दी राजस्थान में यहां दबिश, आरोपी विनोद हुआ गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार/ईनामी आरोपियों के संबंध मे आपरेशन के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अअपु मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल  के निर्देशन मे थाना प्रभारी अफज़लपुर निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा ग्राम हतुनिया में फरियादी पर कट्टे से फायर कर फरार हुआ 5000 रूपये इनामी फरार आरोपी विनोद पिता बापूलाल धनगर निवासी खेजडिया राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अफज़लपुर के ग्राम हतुनिया में दिनांक 25.02.24 की शाम  04.00 बजे करीबन दो मोटर सायकल पर तीन चार व्यक्ति फरियादी भेरुलाल पिता सालग्राम धनगर उम्र 70 साल निवासी हतुनिया थाना अफज़लपुर के घर के बाहर हतुनिया में एक मत होकर आये एक व्यक्ति ने उसके हाथ मे लिये कट्टे से मुझे जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया जो फरियादी को कट्टे के छर्रे की सिर में व बांये  हाथ की कलाई पर और बांये पांव के घुटने पर चोटे लगी  बाद फरियादी की रिपोर्ट से आरोपियों के विरुद्ध थाना अफज़लपुर पर अपराध क्रमांक 36/2024 धारा 307,294,323,34 आईपीएस सहित 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मोके से आरोपी अर्जुन पिता बापूलाल धनगर निवासी खेजडिया जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर प्रकरण में फरार आरोपी विनोद पिता बापूलाल धनगर उम्र 30 साल निवासी खेजडिया थाना गंगधार जिला झालावाड की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा आरोपी विनोद धनगर की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये की इनामी राशि की उद्घोषणा की गई । प्रकरण में फरार आरोपी विनोद पिता बापूलाल धनगर उम्र 30 साल निवासी खेजडिया थाना उन्हेल जिला झालावाड को दिनांक 20.05.24 को उनि शुभम व्यास की टीम द्वारा जिला झालावाड राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

गिरफ्तार आरोपी- 
विनोद पिता बापूलाल धनगर उम्र 30 साल निवासी खेजडिया थाना गंगधारजिला झालावाड

सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य मे निरी.धर्मेन्द्र शिवहरे, उनि शुभम व्यास, प्रआर पंकज निगम, प्रआर कृष्णपाल सिंह, प्रआर सुनील सोलंकी, प्रआर अजय सोलंकी,आर कानसिंह का विशेष योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE