BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 1:04 pm
BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में फिर लौटी रौनक, प्रशासन की सख्ती के बाद किसान व व्यापारी दिखे संतुष्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पिछले दिनों कृषि उपज मंडी में हुई घटना के बाद आज सोमवार को मंडी तमाम कयासों के बीच निर्बाध ढंग से जारी है। मंडी में उपजों की आवक सामान्य है। नीलामी की प्रक्रिया पूर्ववत तरीके से की जा रही है। मंडी में करीब 10 हजार बोरी लहसुन की आवक रही। पिछले दिनों की तुलना में भावों में मामूली गिरावट आई है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन द्वारा दिखाई गई सख्ती की वजह से किसान और व्यापारी पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए। 

बताते चलें कि घटना के बाद भारसाधक अधिकारी और एसडीएम ममता खेड़े, मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडी प्रशासन और व्यापारियों के अथक प्रयास के बाद मंडी बंद नहीं की गई। शनिवार को ममता खेड़े ने व्यापारियों के साथ तहसील भवन में एक बैठक की। कल उन्होंने मंडी की तमाम व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। नई व्यवस्था बनाने पर विचार विमर्श हुआ। मंडी में सभी वर्ग की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परिणाम स्वरूप आज मंडी आम दिनों की तरह सुचारू दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि नीमच की कृषि उपज मंडी मध्य प्रदेश की बड़ी मंडियों में शुमार की जाती है। यहां हुई घटना नीमच और मालवा की अर्थव्यवस्था पर सीधे असर करती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE