BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 11:10 am
KHABAR : मीडियावाला के डॉ बटवाल का सप्रे संग्रहालय में सम्मान, कुलपति आचार्य डहेरिया ने कहा- सूचनाओं के कई माध्यमों के बीच प्रिंट मीडिया सबसे विश्वसनीय, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। संचार क्रांति में सूचनाओं के कई माध्यम हैं पर इन सबके बीच समाचार पत्र - प्रिंट मीडिया सबसे विश्वसनीय है , हम किसी भी माध्यम से देखी - सुनी और पढ़ी सूचनाओं और समाचारों का सत्यापन अखबारों के माध्यम से ही करते हैं यह कहा अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य प्रो. खेमसिंह डहेरिया ने । आप अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के अलंकरण समारोह को भोपाल के सप्रे संग्रहालय में संबोधित कर रहे थे । समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय निदेशक डॉ अमिताभ पांडेय ने की । 

विशेष अतिथि प्रो चंद्रचारु त्रिपाठी निदेशक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने कहा कि संग्रहालय अतीत वर्तमान और भविष्य के साक्षीरहे हैं यह विरासत है इसके संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को जोड़ना अच्छा कार्य होगा । इंदौर के प्रखर पत्रकार कीर्ति राणा ने  संबोधित करते हुए सप्रे संग्रहालय के पत्रकारिता में योगदान की सराहना की और पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर को सारे सदन की ओर से सम्मानित किया 

इस अवसर पर ज्ञानतीर्थ माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा प्रदेश के 11 प्रतिभावान वरिष्ठ पत्रकार - संपादकों को सम्मानित किया । संस्थापक संयोजक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र के ऐसे व्यक्तित्व जिनका समाज और मीडिया में उल्लेखनीय योगदान रहा है उनके कृतित्व का सम्मान होना चाहिए , इसके माध्यम से प्रेरणा मिलेगी और प्रोत्साहन बढ़ेगा । आज सम्मानित होने वाले सभी पत्रकार - संपादक अपने अंचल में विशेष योगदान करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं ।आपने कहा चार दशकों से सप्रे संग्रहालय समाचार पत्रों - पत्रकारिता पर काम कर रहा है और देश में अपनी तरह का एकमात्र शोध संस्थान है जहां से 1200 से अधिक देश - विदेश के शोधकर्ताओं ने पीएचडी , डी लिट , एम फिल उपाधि प्राप्त की है ।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी प्रतिभावान पत्रकारों में मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार , मीडियावाला ब्यूरो चीफ़ डॉ घनश्याम बटवाल को अतिथियों ने प्रतिष्ठित ष् रामेश्वर गुरू पत्रकारिता ष्पुरस्कार प्रदान किया । साथ ही वरिष्ठ पत्रकार ख़ुलासा फर्स्ट संपादक कीर्ति राणा इंदौर , अपर संचालक जनसंपर्क जी एस वाधवा , महेंद्र प्रताप सिंह ( पत्रिका ) भीमसिंह मीणा ( भास्कर ) संजय मिश्र ( नई दुनिया ) प्रो संजीव गुप्ता , पल्लवी वाघेला ( पीपुल्स समाचार ) रंजना दुबे ( बंसल न्यूज़ ) अजीत द्विवेदी ( राज एक्सप्रेस ) राकेश सैनी ( हरिभूमि ) को सम्मानित किया गया 

उल्लेखनीय है कि मीडियावाला ब्यूरो चीफ़ डॉ घनश्याम बटवाल  नईदुनिया , राजस्थान पत्रिका , दैनिक भास्कर ,फ्रीप्रेस अंग्रेजी , दैनिक सांध्य प्रकाश , दैनिक आर्यावर्त , राज एक्सप्रेस , राज्य की नई दुनिया , जनरुचि दर्शन , साप्ताहिक उपग्रह , शिवना की पुकार , कड़वा घूंट , जनधारणा पक्ष , ध्वज , नई विधा आदि समाचार पत्रों के प्रतिनिधि रहे हैं  आप प्रांतीय और राष्ट्रीय पत्र - पत्रिकाओं में सम सामयिक विषयों पर निरंतर लेखन करते रहे हैं । काशवाणी इंदौर केंद्र पर आपकी वार्ता , जिले की चिट्ठी का प्रसारण होता रहा है । विभिन्न पत्रकारिता पुरस्कारों के साथ रामेश्वर गुरु पत्रकारिता पुरस्कार भी जुड़ गया है ।

पत्रकारिता अलंकरण समारोह अवसर पर हस्तलिखित पांडुलिपियों , दुर्लभ पोथियों , इतिहास के गवाह समाचार पत्रों , कैमरों आदि पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई । राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान समारोह में विभिन्न स्थानों के पत्रकारों , संपादकों के साथ टीवी , प्रिंट और सोशल मीडिया के प्रमुख , साहित्य और सामाजिक के साथ प्रशासनिक क्षेत्रों के गणमान्य जन उपस्थित थे । हिंदी साहित्य अकादमी अध्यक्ष रहे डॉ शिव कुमार अवस्थी ,राज्यसभा टीवी के पूर्व निदेशक राजेश बादल , लेखक जवाहर कर्नावट , पूर्व आईजी  सुरक्षा  अशोक कुमार सोनी , वैभव श्रीधर ट्रेजरी अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, मलयालम मनोरमा समूह के अमरनाथ सिंह , जनपरिषद सचिव नितिन श्रीवास्तव , चंद्रकांत नायडू , विवेक श्रीधर दिनेश सिंह ,प्रदीप राठौड़ सहित गणमान्य उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE