NEWS : भाजपा नेता पिंटू जायसवाल बिना अनुमति ले आया पोलिंग बूथ से कार्यकारी प्रति, फिर हुआ विवाद, महिला चुनाव कर्मी नाराज, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

April 26, 2024, 11:39 am




भवानीमंडी। सिंधी मोहल्ला स्थित भाग संख्या 40 मे भाजपा नेता पिंटू जायसवाल व चुनाव कर्मी महिला का विवाद हो गया। आपको बता दे की भाजपा नेता पिंटू जायसवाल द्वारा पोलिंग बूथ से कार्यकारी प्रति प्रमाईसेस से भी बाहर ले आये तभी एक महिला चुनाव कर्मी  बाहर आई और भाजपा पार्षद पिंटू जायसवाल से कहा की आप ये कार्यकारी प्रति बाहर क्यों लेकर आये ये बाहर नहीं आ सकती है। इस पर पिंटू जायसवाल से प्रति बाहर नहीं ले जाने की बात कही तो भाजपा नेता पार्षद पिंटू जायसवाल भभक उठे और महिला चुनाव कर्मी से तू तू मैं मैं करने लगे। और पिंटू ने कार्यकारी प्रति को टेबल पर फेकते हुए कहा की मे अब नहीं बैठूंगा मुझे नहीं बैठना अंदर। ऐसा कहते हुए वापस पोलिंग बूथ जा पंहुचा। देखते ही देखते मामले को शांत करने पंहुचे बीएलो द्वारा भी बताया गया की कोई भी चुनाव कर्मी बिना अनुमति के कार्यकारी प्रति बाहर नहीं ला सकता है जो किया गलत किया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP