KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम जी के जयंती पर मनासा नगर में 10  मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

May 8, 2024, 8:18 pm




मनासा। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मनासा शहर में 10 मई शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिसमे दिन भर कई आयोजन किए जाएंगे व परशुराम जी के पूजन के बाद दोपहर 03.30 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के मंशापूर्ण महादेव मंदिर से सब्जी मंडी स्थित ब्रह्मपुरी धर्मशाला पहुंचेगी। जिसमे परशुराम सेना एवं सकल ब्राह्मण समाज के समाज जन, महिलाए, बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने आराध्य देव के नारे लगाते हुए विशेष वेश भूषा में भव्य चल समारोह में शामिल होंगे। चल समारोह समापन के बाद सहभोज का आयोजन किया जाएगा। जिसमे ब्राम्हण समाज के सभी समाजजन बड़ी संख्या में पंहुच आयोजन को सफल बनाए।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP