NEWS : वोट डालने के बाद महिलाओं को मिले इनाम, पहली बार वोटिंग पर युवाओं को सर्टिफिकेट, व्हील चेयर पर पहुंचे दिव्यांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

April 26, 2024, 4:08 pm




चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 7 बजे मतदान शुरू हो गया। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 51.71 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मावली में 50.12, वल्लभ नगर में 42.93, कपासन में 48.87, बेगूं में 54.06, चित्तौड़गढ़ में 48.36, निंबाहेड़ा में 58.23, बड़ीसादड़ी में 51.53, प्रतापगढ़ में 59.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट में 8 विधानसभा हैं। पूरे लोकसभा सीट पर कुल 10,92,400 पुरुष, 10,77,740 महिला और 27 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा वोटर 2,82,014 बेगूं विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम वोटर 2,59,502 मावली में हैं। प्रशासन की ओर से पहली 5 महिला मतदाता, 5 पुरुष मतदाता, 5 नव मतदाता सहित 25 मतदाताओं को सर्टिफिकेट दिया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP