KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त, साध्वी प्रवृद्धि श्रीजी मसा ने किया धर्मसभा को संबोधित, बोली- जीव दया बिना आत्मा का कल्याण संभव नहीं, पढ़े खबर 

May 4, 2024, 11:08 am




नीमच। महावीर स्वामी ने जीव दया के लिए जियो और जीने दो का संदेश दिया।और संसार को जीव दया की अद्भुत प्रेरणा दी। उनके बताए उपदेशों पर चले तो हमारा जीवन सफल हो सकता है। जीव दया बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है। यह बात अमित शिशु मसा की शिष्या साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी मसा की शिष्या प्रवृद्धि श्री जी मसा ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के घर- घर ध्वजा महोत्सव के सप्तम दिवस  शिक्षक नगर कालोनी में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रकृति में व्याप्त पेड़ पौधों के प्रति जीव दया करते हुए मैत्री भाव रखना चाहिए ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके और जीव दया का पालन भी हो सके। बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजगता और पर्यावरण के दया भाव का संस्कार  बचपन से सीखाना चाहिए। पेड़ पौधे बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर प्रकार से सहयोगी बनते हैं।  साध्वी समृद्धि श्री जी महाराज साहब ने कहा कि संसार के मोह को त्यागना सही निर्णय होगा ।संसार का मोह हमारी सही और गलत में अंतर करने की क्षमता समाप्त करता है। संसार में  मन की इच्छा के अनुरूप चलेंगे तो मोह बढ़ेगा। परमात्मा के आदर्श सिद्धांतों पर चलेंगे तो कभी भी गलत दिशा में नहीं जाएंगे। सदैव पुण्य  के मार्ग पर ही आगे बढ़ेंगे। तभी हमें मुक्ति का सही मार्ग मिल सकता है। साध्वी को कभी भी अकेले में साधना नहीं करना चाहिए। व्यक्ति मन के अनुसार चलता है तो उसकी दुर्गति हो सकती है। परमात्मा की पूजा का समय निर्धारित रखना चाहिए ताकि नियम का पालन हो और आत्मा का कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सके। जीवन में ज्ञान दर्शन चरित्र तपस्या आदि के आचार का पालन होना चाहिए। मनुष्य को सदैव समभाव में रहना चाहिए तभी मोक्ष मार्ग तक पहुंच सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शक के रूप में सदैव गुरु और परमात्मा के उपदेशों का पालन करना चाहिए। जिस प्रकार दीपक हमें अंधेरे से उजाले का मार्ग दिखाता है ठीक उसी प्रकार परमात्मा के शब्द संसार रूपी  बुराई रुपी अंधेरे में अच्छाई रुपी उजाले का मार्ग दिखाते हैं। इससे पूर्व महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा  धर्म ध्वजा विकास नगर व शिक्षक नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी अजीत कुमार मनीष कुमार मारू परिवार थे।  धर्म सभा में अजीत कुमार मनीष कुमार मारू परिवार की मातृ शक्ति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वंदना राकेश आंचलिया द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। और आमंत्रण  दिया। शुक्रवार सुबह 8बजे  विकास नगर महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा विकास नगर शिक्षक कालोनी के प्रमुख मार्ग से निकल कर अजीत कुमार मनीष कुमार मारू के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन उषा सोनी ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP