भोपाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र देवराज राजपूत हिमालय चंद्रखणी पास ट्रैक कैंप में हिस्सा लेंगे। उक्त आयोजन 19 मई से 28 में 2024 तक कुल्लू वैली जिला कुल्लू में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा द्वारा आयोजित किया जाएगा।
छात्र की इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक प्रो.रमाकांत पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
इस अवसर पर परिसर व्याकरण विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. सुबोध शर्मा ,डॉ. प्रदीप कुमार पांडे,योग प्रशिक्षक डॉ.प्रवेश जाटव ,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार वर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अनूप कुमार मिश्रा, शोध छात्र अंकुर पांडे एनएसएस के छात्र रोहित मिश्रा, पुष्कर तिवारी सहित परिसर के समस्त छात्र छात्राओं एवम अध्यापक गणों ने बधाई दी।