BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 10:56 am
NEWS : 23 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वरना कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक वरना कार से 23 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त कर गुजरात निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु नि के सुपर विजन में शुक्रवार को देवेन्द्र कुमार उ नि थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रतनसिंह, हेमन्त, राकेश, विजय, चालक तेजराम द्वारा नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। 
नाकाबंदी के दौरान एमपी की तरफ से आई एक वरना कार को रुकवा कर चैक किया गया तो कार के डैस्क बोर्ड सेे 23.05 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर मिला। अवैध एमडीएमए पाउडर व कार को जब्त कर आरोपी गुजरात के सूरत जिले के मोटा मिया मांगरोल पुलिस थाना मांगरोल निवासी 36 वर्षीय इरफान मकरानी पुत्र इलियास मकरानी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE