नीमच। यातायात पुलिस नीमच की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान एवं सुबेदार धर्मेन्द्रसिंह गौर द्वारा मय यातायात टीम एवं नगर पालिका अमले के साथ नीमच केंट थाना क्षेत्र फव्वारा चौक, फ्रूट मार्केट पैदल भ्रमण कर सड़क पर गलत तरीके से पार्क किये वाहनो को हटवाया व दुकानदारो द्वारा किये गये अतिक्रमण एवं हाथ ठैलो आदि को हटवाया तथा उनको यातायात नियमों के पालन करने की समझाईस दी एवं यातायात व्यवस्था दुरस्त करायी गई।
साथ ही विशेष अभियान के अंतर्गत शहर के व्यस्तम चौराहा सदगुरू बेकरी के सामने, राजस्व कॉलोनी में दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर वाहन चलाते वाहन चालकों, बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध एवं नाबालिक बच्चों द्वारा दोपहिया/चार पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर उन्हे रोककर यातायात नियमों की समझाईश दी की तीन सवारी बैठकर वाहन न चलावे। साथ ही उनके परिवारजनों से फोन पर चर्चा कर उन्हें इस संबंध में जानकारी देते अवगत कराया साथ ही उनसे अपील की कि माता पिता अपने नाबालिक बच्चों को चलाने हेतु वाहन न दें। साथ ही उन्हे यातायात के नियमों का पालन करने व हेलमेट पहन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई।
साथ ही यातायात टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध 14 चालान बनाकर समन राशि 4200 रुपये, बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध 11 चालान बनाकर समन राशि 5500 रुपये अन्य वाहन चालको के विरूद्ध 08 चालान बनाये जाकर समन राशी 5000 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार यातायात पुलिस नीमच द्वारा कुल 33 चालान बनाये जाकर राशि 14,700 रूपये वसूल की गई।