रीवा। कलेक्ट्रेट सभागार में 21 मई को प्रातः 11 बजे से समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।