BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 11:17 am
KHABAR : कलेक्टर ने की जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों से वन टू वन चर्चा, बोले- शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि पढ़ने के बाद भी बच्चे उन्हें याद रखें, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को पिछोर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों से वन टू वन चर्चा करते हुए परीक्षा परिणाम की समीक्षा की और कहा कि शिक्षक बच्चों को विद्यालयो में ऐसी शिक्षा दें कि वह आपके गांव से जाने के बाद भी आप लोगों को याद करें। यदि शिक्षक प्रयास करेंगे तो परीक्षा परिणाम भी अवश्य सुधरेगा।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने पिछोर विकासखंड में 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल विद्यालयों के प्राचार्याे से नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणाम के बारे में प्रत्येक प्राचार्यों ने अपनी अपनी समस्याएं भी बताई।
उन्होंने प्रोफाइल अपडेशन, ड्रॉप आउट छात्रों पर विस्तार से चर्चा कर समय सीमा में प्रोफाइल अपडेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे प्राचार्य जो वर्षाे से एक ही विद्यालय पर जमे हुए हैं और परीक्षा परिणाम भी नही सुधार पा रहे, उन्हें अन्यत्र स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार कर भेजें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि आप लोग विद्यालयों में बच्चों के साथ मेहनत करें और उन्हे अच्छी तरह पढ़ाएं तो परिणाम भी बेहतर देखने को मिलेंगे। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बच्चों की पढ़ाई में दिखता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE