KHABAR : इंदौर में इंडिया गठबंधन ने चलाया अभियान, लोकतंत्र बचाने के लिए शुरू किया जनजागरण अभियान, जनता से की अपील, पढे़ खबर 

May 5, 2024, 2:06 pm




इंदौर। कांग्रेस- इंडिया गठबंधन ने शनिवार को लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहब भीमराव आंबडेकर प्रतिमा से शुरू किया गया। इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सड़क पर उतरकर वोट फॉर नोटा की आवाज को बुलंद किया। सभी ने पैदल चलकर इस अभियान से लोगों को जागरूक किया। यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा। गठबंधन के सभी लोगों ने कहा कि इंदौर में वोट फॉर नोटा के लिए इंदौर लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील करें। इस मौके पर सभी दलों ने इंदौर में हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम और लोकतंत्र में विपक्षी पार्टियों की साजिश चुनाव से बाहर करने की भर्त्सना की। दलों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर जाकर भाजपा के कृत्य के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर नोटा पर मतदान करने का आग्रह किया जाएगा। इंडिया गठबंधन द्वारा पूरे शहर में नुक्कड़ सभा, मशाल रैली, वाहन रैली भी निकाली जाएगी। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, सीपीआईएम, राष्ट्रीय जनता दल सहित गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP