सिंगोली। नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में बहने वाली ब्राम्हणी और ग्वालदी नदी की संगम स्थली तथा ग्राम पटियाल और धोगवा के बीच स्थित मोडेश्वर महादेव में विगत 13 मई से 9 दिनी 21 कुंडीय हरी हरात्मक महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
जो आगामी 21 मई मंगलवार को अन्नपूर्णा प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। महायज्ञ के चलते इन दिनों वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला और रासलीला का मंचन किया जा रहा है।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे इस आशय की जानकारी देते हुए समिति सदस्य निरंजन शर्मा ने बताया कि यज्ञ के दौरान आगामी दिनों में 19 मई रविवार को अन्नपूर्णा महास्नान और घंटाधिवास का कार्यक्रम और 20 मई सोमवार को हवन, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, सुख शय्या और न्यास ध्यान आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। 21 मई मंगलवार को अन्नपूर्णा प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के महायज्ञ का समापन होगा।