KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज, बिजली नगर भोपाल के रहवासी रैली के रूप में पहुंचे मतदान केन्द्र, पढे़ खबर 

May 7, 2024, 11:20 am




भोपाल। लोकतंत्र के महापर्व पर भोपाल लोकसभा सीट के लिए प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी के रहवासियों ने आज अनोखे अंदाज में मतदान किया। कॉलोनी के रहवासी सुबह 6: 30 बजे ही एकत्रित होकर सामूहिक रूप से रैली के रूप में मतदान केंद्र पहुंचे। जहां राष्ट्र को एवं अपने भविष्य की मजबूती के लिए मतदान किया। इस मौके पर रहवासियों ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हमारे देश के भविष्य की दिशा को निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसीलिए आज कॉलोनी के महिला पुरुष सभी जागरूक मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व मेंअपनी एक आहुति प्रदान की।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP