KHABAR : नीमच जिले में सूरज ने दिखाएं तीखे तेवर, अधिकतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री, उमस व  तेज गर्मी से लोग परेशान, पढ़े खबर 

May 7, 2024, 1:36 pm




नीमच। शहर सहित जिलेभर में धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अब वृद्धि देखी जा रही है। आगामी दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने का अंदेशा है। इस कड़ी में सोमवार को नीमच जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान कुछ अधिक रहा है। वहीं अधिक तापमान के चलते लोगो को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही थी। जो अब बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज तापमान में सोमवार की तुलना में करीब 1 से 2 डिग्री वृद्धि देखी जा सकती है। उधर आसमान पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर में तेज गर्मी और उमस का एहसास लोगों को हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में ओर भी वृद्धि होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP