BIG NEWS : विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट पर 69.20ः वोटिंग, भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ जैत गांव में वोट डाला, पढे़ खबर 

May 7, 2024, 2:19 pm




विदिशा। लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों में सुबह साढ़े 6 बजे से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम 5 बजे तक लोकसभा क्षेत्र में कुल 69.20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। विदिशा सीट पर इस बार 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जबकि कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा प्रत्याशी हैं। 8 विधानसभा वाले लोकसभा सीट में विदिशा जिले की विदिशा, बासौदा, सीहोर जिले बुधनी, इछावर, देवास जिले की खातेगांव और रायसेन जिले सांची, भोजपुर, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP