BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन थाना क्षेत्र और गांधी नगर कॉलोनी, जब रात के अंधेरे में महिला के साथ हुई ये अनहोनी तो उड़े परिजनों के होश, आनन-फानन में लगा दी यहां के लिए दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

May 7, 2024, 4:35 pm




नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी लीलाबाई पति राजू जाति भील उम्र 45 वर्ष को सोमवार रात को घर के अंदर लोहे के दरवाजे से करंट लग गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल परिजन उसे पहले जीरन चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से महिला को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां महिला की मौत हो गई। जीरन थाने में पदस्थ एसआई मोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव का जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करती हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP