BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मनासा का रोड शो निरस्त होने पर भाजपा ने नगर में निकाला विशाल जुलूस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर   

May 8, 2024, 11:18 am




मनासा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नीमच जिले के मनासा नगर में मंगलवार देर शाम 5.30 बजे दौरा कार्यक्रम था। साथ ही रोड शो के बाद आमसभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन बड़नगर में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते मनासा में मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम निरस्त किया गया। मुख्यमंत्री लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड शो और सभा करने वाले थे।मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त होने पर मौके पर जमा लोगो की भीड़ को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकाला। जुलूस का कारगिल चौराहे पर समापन किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP