KHABAR : इंदौर के सुदामानगर गुरुद्वारे में दो दिनी प्रकाश पर्व शुरू, सुबह साहब गुरु अंगद देव महाराज का विशेष दीवान सजाया, शाम को अमृतसर के कीर्तनकार देंगे कीर्तनों की प्रस्तुति, पढे़ खबर

May 8, 2024, 1:33 pm




इंदौर। श्री गुरु सिंह सभा इंदौर के तत्वावधान में सुदामा नगर स्थित गुरुद्वारा में 8 और 9 मई को साहब गुरु अंगद देवजी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व की शुरुआत बुधवार को सुबह 11 बजे से की गई। इस दौरान गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया। सिख समाज द्वारा कीर्तन गायन और अरदास की गई। वहीं गुरुद्वारे में बुधवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे विशेष दीवान सजाया जाएगा। अमृतसर के कीर्तनकारों के जत्थे द्वारा कीर्तनों की प्रस्तुति दी जाएगी।   इसी शृंखला में सिख समाज द्वारा 9 मई को भी गुरु अंगद देवजी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विशेष दीवान सुबह और शाम को सजाया जाएगा। अरदार कर कीर्तनों की प्रस्तुति दी जाएगी।   कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि दो दिनी प्रकाश पर्व में अमृतसर के भाई अमनदीप सिंह विशेष रूप से कीर्तनों की प्रस्तुति देंगे। इसके लिए विशेष तौर पर मंगलवार की रात को इंदौर आगमन हुआ है। जिनका इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान मंजीत सिंह रिंकू भाटिया, गुरुद्वारा माता गुजरी सुदामा नगर कमेटी के सदस्य और सुदामा नगर स्त्री सत्संग जत्थे की महिलाओं ने कीर्तन गायन करते हुए विमानतल पर श्रद्धा के साथ कीर्तनकार का स्वागत किया। समाज के स्त्री और पुरुषों ने फूलमाला पहनाकर कीर्तनकार का जोरदार स्वागत किया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP