KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का 9 मई का दौरा कार्यक्रम हुआ जारी, इन क्षेत्रों में पहुंचकर लेंगे मतदाताओं का आशीर्वाद, पढ़े खबर 

May 8, 2024, 4:44 pm




मंदसौर। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंहजी गुर्जर 9 मई गुरूवार को प्रातः 11 बजे मंदसौर कृषि उपज मंडी में सघन जनसंपर्क करेगे। इसके उपरांत श्री गुर्जर दोपहर 2 से 3 बजे तक दलौदा कृषि उपज मंडी, दोपहर 3.30 बजे से दलौदा सगरा, सायं 4 बजे रिछालाल मुंहा, सायं 5 बजे लालखेडा, सायं 5.30 बजे  पटेला, सायं 6 बजे मजेसरा, सायं 6.30 बजे देहरी, सायं 7 बजे ताजखेडी, सायं 7.30 बजे आकोदडा, रात्री 8.30 बजे गरोडा, रात्री 9 बजे भावगढ में जनसंपर्क करेगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेेस अध्यक्ष एवं  विधायक श्री विपिन जैन सहित कई क्षेत्रीय नेतागण साथ रहेगे। अतः समस्त कांग्रेसजनो से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में  गुर्जर के दौरा कार्यक्रम में भागीदारी कर उनका आत्मीय भाव से स्वागत करें।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP