KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में हुई जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक, समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

May 23, 2024, 1:10 pm




शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति शाजापुर की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.एल. वर्मा, कृषि उप संचालक के.एस. यादव, नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. लता घनघोरिया, डॉ. एम.के. सिघल, डॉ. एम.एल. जरोलिया, डॉ. ऋतिका सिंह घुरे, एवीएफओ विनोद सूर्यवंशी एवं जिले में संचालित शासकीय गौशालाओं एवं अशासकीय गौशालाओं के संचालक व पदाधिकारी मॉजूद थे। कलेक्टर बाफना ने गौशाला संचालकों से गौशाला संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याओं का सुना। गौशाला संचालकों ने चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाने, पानी, विद्युत एवं टीन शेड निर्माण कराने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने चारागाह भू‍मि पर से अतिक्रमण हटवाने, तालाब/कुआं के माध्यम से पानी की समस्या दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने गौशालाओं में चरनोई की भूमि पर पशुओं के लिए घास लगाने, गौशालाओ में जहां कही भी समस्या हो उनको सूचीबद्ध करने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम पशु पालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित शासकीय 34 गौशालाओं एवं अशासकीय 24 गौशालाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम चाकरोद के विनोद पाटीदार ने पंचगव्य निर्माण से बनने वाली सामग्री को कलेक्टर को बताया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP