NEWS : ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने उपस्थितों को बताया महत्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

June 23, 2024, 5:25 pm




चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि कई प्रकार के योग हम करते हैं जैसे कि भौतिक योग, मानसिक योग, आध्यात्मिक योग इत्यादि का वर्णन है। प्राचीन ग्रंथ सर्वशास्त्र शिरोमणि श्रीमद् भागवत गीता में आता है आध्यात्मिक योग राजयोग ही है। राजयोग की शिक्षा स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने इस धरा पर अवतरित होकर साकार मध्य प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा दी।  उन्होंने बताया कि आत्मा का परमात्मा से जुड़ना ही राजयोग है। उन्होंने बताया कि राजयोग के द्वारा हम अपने मन को पॉजिटिव कैसे बना सकते हैं। राजयोग वह योग है जो कोई भी कर सकता है हमारे मन में सकारात्मक चिंतन के द्वारा  मन बुद्धि को स्टेबल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन योग दिवस नहीं मनाना है बल्कि अपने जीवन शैली को ही योगी बनाना है। मन  का स्वास्थ्य हमारे तन पर हमारे संबंधों पर हमारे आसपास के वातावरण पर भी प्रभाव डालता है और राजयोग से हम स्वस्थ मन और स्वस्थ तन प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरुआत ओम की ध्वनि से की और सभी को योग करते हुए प्रियदर्शन भाई के साथ में सभी भाई बहनों ने योगा डे पर संकल्प लिया कि हम तन को स्वस्थ और मन  को शुद्ध विचारों से अवश्य भरेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP