BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 10:30 am
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग बेचने आज से स्लॉट होंगे बुक, 24 जून के बजाय 1 जुलाई से शुरू होगी खरीदी, 73 केंद्र बनाएं, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। सरकार ने 24 जून से मूंग खरीदी शुरू करने के आदेश ​दिए, लेकिन जिले में खरीदी 1 जुलाई सोमवार से शुरू होगी। आज शुक्रवार को स्लॉट बुकिंग चालू हो जाएगी। जिला उपार्जन समिति ने अभी तक 73 केंद्रों बनाए है।


कृषि विभाग के उप संचालक जेआर हेडाऊ ने बताया शुक्रवार से किसान अपनी मूंग बेचने के लिए स्टॉल बुकिंग कर सकते हैं। जिले में 60 हजार से ज्यादा किसानों ने मूंग बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस साल कुल 2 लाख 92 हजार हेक्टेयर रकबे में मूंग की फसल लगाई गई है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उड़द का वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में समस्त पात्र कृषकों से एफएक्यू मापदंड अनुरूप उपार्जन कार्य के लिए तहसील नर्मदापुरम अंतर्गत रैसलपुर में, सिवनीमालवा तहसील अंतर्गत ग्राम दमाडिया में 4, मज्‍काखेड़ी, शिवपुर में 2, भिलाड़िया, ग्राम चौतलाय में 2, ग्राम थुआ, भरलाय, चतरखेड़ा, ग्राम बनाड़ा में 2, ग्राम गाडरिया, भमेड़ी, नंदरवाड़ा, सोमलवाड़ा, कहारिया, खुटवासा, खापरखेड़ा में 2, सांडिया, राईखेड़ी, भौखेड़खुर्द, मछेराकला, समनापुर व तहसील बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम पलिया पिपरिया, वाहनवाड़ा, दहलवाड़ा एवं बनखेड़ी में केन्‍द्र स्‍थापित किए गए हैं।


नर्मदापुरम अंतर्गत उन्‍दाखेडी, फेफरताल, कुलामडी, सावलखेडा, ब्‍यावरा, डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम गुनौरा, डोलरिया, डुडू गांव, डोलरिया, बेहराखेडी, डोलरिया, सोनखेडी, इटारसी के अंतर्गत ग्राम केसला, डोलरिया, सनखेडा, रैसलपुर, सैठिया, रैसलपुर, सिवनीमालवा के अंतर्गत ग्राम भिलाडिया, परसवाडा, चौतलाय, हरपालपुर, चापडाग्रहण, विसोनी कलां, खपरिया, तीली आंवली, धरमकुण्‍डी, भांगिया, बराखड व सोहागपुर अंतर्गत सेमरी हरचंद, पांजरा, सेमरीहरचंद, शेभापुर, अजनेरी, रेवामौहारी, झिरमटा, पिपरिया के अंतर्गत खापरखेडा, रामपुर एवं मरकाढाना को उपार्जन केन्‍द्र बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE