BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 8:24 pm
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान की शुरुआत, दो पखवाड़ों के माध्यम से मनाया जाएगा दिवस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम (स्लोगन) विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान”  की अवधारणा पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। यह दिवस दो चरणों में दो पखवाड़ो के माध्यम से मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया कि सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता करने के लिये मोबिलिजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई एवं सेवा प्रदान पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जायेगा। जिला एवं खंड स्तर पर आयोजित प्रचार-प्रसार (आईईसी) गतिविधियों मे विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान थीम पर किया जायेगा। मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे जागरूकता गतिविधियां की जायेंगी। योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। डॉ देवी लाल धाकड़ अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) ने बताया की सेवा प्रदान पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई 2024 तक परिवार नियोजन के लिये आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जायेगा, जिसके अंतर्गत जिले के समस्त खंडो मे समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी।

डॉ तारचंद गुप्ता का आमजन से अनुरोध है कि परिवार नियोजन के साथ एक सार्थक कल की शुरुआत करते हुवे जनसंख्या स्थारीकरण में सहयोग प्रदान करावें एवं अपना योगदान देकर पखवाड़े को सफल बनावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE