BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 10:51 am
BIG NEWS : जिला कलेक्टर दिनेश जैन की अगुवाई में फिर इतिहास रचेगा नीमच, जिले की 12 नगरीय निकायों और 243 ग्राम पंचायतों में हो रहा ब्लड ग्रुप कैंप का आयोजन, डीएम, एसपी सहित इन अधिकारियों ने भी कराई जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला आज फिर कलेक्टर दिनेश जैन की अगुवाई में प्रशासन व समाजसेवियों की सलंग्नता के साथ जन सहयोग से इतिहास रचने की ओर अग्रसित है। ब्लड ग्रुप कैंप का विशाल आयोजन पूरे जिले की 12 नगरीय निकायों और 243 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की अपील पर स्व प्रेरित होकर लोग अपने रक्त समूह की जांच कराने बड़ी संख्या में शिविर में उमड़ रहे हैं। 

प्रशासन और नगरपालिका द्वारा आम जन की सुविधा के लिए प्रत्येक वार्ड में ब्लड ग्रुप जांच करने के लिए केंद्र तक पहुंचाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। ब्लड ग्रुप जांच कराकर कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीम ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, स्कूल व कॉलेज की छात्र-छात्राएं सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच शिविर में पहुंच गए और अपने ब्लड की जांच कराई।

नीमच के सिविल अस्पताल के पास शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में 1 घंटे में 1000 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई। क्रमांक 2 पर 5000 से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच का लक्ष्य बनाया गया है। यहां जांच के लिए 12 काउंटर लगाए गए हैं। जिले के लिए 1 लाख लोगों के ब्लड ग्रुप के परीक्षण का टारगेट है। 

कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी से ब्लड ग्रुप जांच कराने की अपील करते हुए कहा है कि यह सभी के लिए भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि कलेक्टर दिनेश जैन की मंशानुरूप पूरे जिले के सेवाभावी लोगों के समर्पण से नीमच जिला निश्चित रूप से आज ब्लड ग्रुप जांच कराने के क्षेत्र में विश्व के नक्शे पर अपना नाम स्थापित कर लेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE