BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 8:17 pm
KHABAR : किसान हितैषी निर्णयों के लिए कृषि मंत्री कंषाना ने माना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिहं चौहान का हार्दिक आभार, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर।  किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान हितैषी निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता और किसानों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं भी दी। कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हित में सतत निर्णय ले रही है। मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक में विकासखंड स्तर पर नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन एवं प्रयोगशाला उपकरणों को युवा उद्यमियो या संस्थाओं को उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। सरकार के द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले से हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा साथ ही मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं से किसानों को उत्पादन बढ़ाने में आवश्यक सुझाव देकर मदद की जा सकेगी।

कृषि मंत्री कंषाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर "एक पेड़ माँ के नाम" के अभियान को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित कर साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित अभियान में लगाए जाने वाले पेड़ों की सुरक्षा की गारंटी हमारे स्थानीय प्रशासन की रहेगी। सरकार इसकी सतत मॉनिटरिंग करेगी जिससे अभियान अंतर्गत लगाये जाने वाले पौधे, वृक्ष बन सके और पर्यावरण संरक्षण में हम सभी सहभागी बन सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE