BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2024, 10:34 am
KHABAR : धोखाधड़ी के शिकार हुए किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, 150 से ज्यादा किसानों का 4 करोड़ 70 लाख रुपये का चना खरीदा और फरार, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों के साथ एक व्यापारी ने धोखाधड़ी की है। 150 से ज्यादा किसानों का 4 करोड़ 70 लाख रुपये का चना खरीदा और फरार हो गया। किसान पिछले डेढ़ माह से मंडी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। गत दिनों एसडीएम ओर विधायक से मिले आश्वासन के बाद भी राशि नही मिलने से नाराज किसान गुरुवार को मुख्यालय पहुंचे। यहां कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद आक्रोश रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुँचे। यहां प्रदर्शन कर राशि दिलाने की मांग की। 


किसानों का कहना है कि यहां के व्यापारी किसानों की उपज की राशि दिए बगैर भाग रहे हैं। किसान चेतन शिवनारायण, रामसिंग गजराजसिंग, हरिकरण बाबूलाल ने बताया कि 150 से ज्यादा किसानों से व्यापारी अनिल माली ने उपज खरीदी और फरार हो गया। किसान पंद्रह दिन से इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी राशि लेकर फरार हो गया है। किसानों का कहना है कि हम लुट गए हैं। यदि उपज की राशि नहीं मिली तो कर्जा कैसे चुकाएंगे। किसानों ने कहा कि मंडी सचिव व्यापारी की राशि और अन्य संपत्ति कुर्क करवाएं। मामले में मंडी सचिव ने थाने में शिकायत की है। इसमें व्यापारी को गिरफ्तार कर संपत्ति कुर्की कर राशि दिलाने की कार्रवाई की मांग की है।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE