चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दहेज विरोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह महरौली, राष्ट्रीय संयोजक दलपत सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन सिंह झांकली, प्रदेश अध्यक्ष कमोद कवंर, अध्यक्ष गोविंद कंवर, मेवाड़ संभाग के देवीसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर जौहर स्थली के उचित रखरखाव की मांग को लेकर मेवाड़ संभाग चित्तौड़ दुर्ग पुरातत्व विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।
मेवाड़ा संभाग अध्यक्ष गोविन्द कंवर, जिला अध्यक्ष बाबूसिंह भाटी द्वारा दिये ज्ञापन में बताया कि दुर्ग पर जौहर स्थल जहाँ हजारों क्षत्राणियों ने जौहर किया था वहां पर ना कोई शिलालेख है ना ही कोई फाटक। विजय स्तंभ के बाहर मात्र जौहर स्थल लिखा हुआ है जिससे भी बाहर से आने वाले बहुत से पर्यटको को सही पता नहीं चल पाता है कि जौंहर स्थली कहाँ पर है। अंजाने में ही पर्यटक जूते चप्पल लेकर घूमते हैं, थूकते भी है इससे सतियो का अपमान होता है। दुर्ग पुरातत्व विभाग के प्रेम शर्मा को बताया यहाँ पर चारों तरफ एक बाउंड्री होकर कुछ संकेत लगे कि यहाँ पर जौहर कुंड भी है, जिससे यहाँ पर जूते चप्पल पहन कर घूमने से रोका जा सके।