BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 5:25 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने उपस्थितों को बताया महत्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि कई प्रकार के योग हम करते हैं जैसे कि भौतिक योग, मानसिक योग, आध्यात्मिक योग इत्यादि का वर्णन है। प्राचीन ग्रंथ सर्वशास्त्र शिरोमणि श्रीमद् भागवत गीता में आता है आध्यात्मिक योग राजयोग ही है। राजयोग की शिक्षा स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने इस धरा पर अवतरित होकर साकार मध्य प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा दी। 

उन्होंने बताया कि आत्मा का परमात्मा से जुड़ना ही राजयोग है। उन्होंने बताया कि राजयोग के द्वारा हम अपने मन को पॉजिटिव कैसे बना सकते हैं। राजयोग वह योग है जो कोई भी कर सकता है हमारे मन में सकारात्मक चिंतन के द्वारा  मन बुद्धि को स्टेबल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन योग दिवस नहीं मनाना है बल्कि अपने जीवन शैली को ही योगी बनाना है। मन  का स्वास्थ्य हमारे तन पर हमारे संबंधों पर हमारे आसपास के वातावरण पर भी प्रभाव डालता है और राजयोग से हम स्वस्थ मन और स्वस्थ तन प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरुआत ओम की ध्वनि से की और सभी को योग करते हुए प्रियदर्शन भाई के साथ में सभी भाई बहनों ने योगा डे पर संकल्प लिया कि हम तन को स्वस्थ और मन  को शुद्ध विचारों से अवश्य भरेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE