नीमच। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नीमच जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसके अभियान के तहत रविवार को नीमच सहित सभी ग्रामीण अंचल के पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई हैं। जिले में रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाकर सुरक्षा घेरे में लाया गया हैं। आंगनवाड़ी परिसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजू सुत्रकार, ममता राठौर द्वारा सुबह 7 बजे से शक्ति नगर द्वारकापुरी गोकुलधाम में बच्चो को पोलियो की दवा पिर्लाइं। साथ ही उनका वजन और लंबाई नापी। वहीं ग्राम धनेरिया कला सहित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई। वहीं बाकी बचे बच्चों को घर घर जाकर पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी।