BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 5:15 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और धामंचा का रास्ता, जब की नाकाबंदी तो पहुंचा टेम्पो, जैसे ही अधिकारियों ने चालक से पूछताछ कर ली काले रंग के कट्टों की तलाशी तो उड़ गए होश, बड़ी मात्रा में जब्त हुआ अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो से 630 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर भीलवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु  समस्त थानाधिकारी को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन मे बेगूं के हमेरलाल उ.नि. व पुलिस जाप्ता कानि. विजय, मनोहर, प्रकाश, बालकृष्ण व सीताराम द्वारा सेमलपूरा से धामंचा की तरफ जाने वाले रोड पर सरहद सेमलिया में पहुंच नाकाबन्दी शुरू की। 
नाकाबन्दी के दौरान सूचना अनुसार एक टेम्पो आया जिसका चालक नाकाबन्दी स्थल से थोडा पहले टेम्पो को रोककर उतरकर भागने लगा जिसको घेरा देकर पकडा व चालक की गतिविधि संदिग्ध होने से टेम्पो की तलाशी ली गई तो टेम्पो के अन्दर कुल 31 काले रंग के प्लास्टिक के कटटो में कुल 630 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला जिसे जप्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के बन का खेडा थाना बडलियास निवासी 40 वर्षीय जगदीश चन्द्र पुत्र बालू जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से जप्तशुदा अवैध डोडाचूरा के सम्बध मे पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE