BREAKING NEWS
BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 4:14 pm
BIG NEWS : एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी, जब रात में चली अचानक गोली तो फैल गई सनसनी, घटना की भनक लगते ही दौड़े पुलिस के आला अधिकारी, समर्थकों ने लगाई आग, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। 
पुलिस ने बताया कि चिमनबाग चौराहे पर मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे को गोली मारी गई। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए इलाके में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

इधर मोनू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और दूसरे भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। मोनू कल्याणे हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालता था। शनिवार रात को साथियों के साथ इसी की तैयारी में लगा था। इसी बीच पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने मोनू से पूछा- रैली का समय क्या है? कितने लड़के लेकर आना है? इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों को देखते हुए हवा में किया। गोली लगते ही मोनू नीचे गिर गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE