BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 5:44 pm
REPORT : नीमच में रोटरी क्लब ने किया गोल्डन चरण में ऐसा काम कि तालियों की आवाज से गूंज उठा रोटरी हॉल, सदस्यों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब द्वारा गोल्डन चरण में गोमाबाई रोड स्थित रोटरी हॉल में आज नवीन शेड के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी की मंडल अध्यक्ष रितु ग्रोवर ने कहा कि रोटरी का सामुदायिक भवन आमजन के लिए न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है। हमारा मकसद समाज सेवा के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रोटरी अध्यक्ष विमल सरावगी का कहना था कि नवीन शेड लगने से बरसात और गर्मी के मौसम में रोटरी हॉल आमजन के लिए और अधिक उपयोगी साबित होगा। रोटरी के पदाधिकारी संस्कार कोठारी ने अपने उद्बोधन में रोटरी के सदस्यों को और भी नये रचनात्मक और सृजनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना और पॉल हारिस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। रोटरी के चतुर्विद मंत्र का वाचन हुआ। इस अवसर पर रोटरी मंडल अध्यक्ष रितु ग्रोवर, संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष विमल सरावगी, सचिव युजवेंद्र सिंह, निर्माण समिति के अध्यक्ष बृजेश सक्सेना मंचासीन रहे। कार्यक्रम में दर्शनसिंह गांधी, शरद जैन, प्रकाश मंडवारिया,अनिल चौरसिया, मधुसूदन खंडेलवाल, सुरेश सोडानी, पृथ्वी सिंह वर्मा, मुकेश कालरा और और बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम गुप्ता ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE