BREAKING NEWS
BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 4:53 pm
BIG NEWS : बमोरी की युवती और सोशल मीडिया, जब नाम बदलकर करीब आया युवक, फिर गलत काम कम बनाया वीडियो और करने लगा ये काम, जैसे ही टूटा युवती के सब्र का बांध तो पहुंची थाने, खाकी को सुनाई दर्द की दास्तां तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। शहर में 20 साल की युवती से डेढ़ साल तक रेप का मामला सामने आया है। उसने वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर भैय्यू नाम बताकर दोस्ती की थी। धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की। धर्म बदलने का दबाव बनाया। डेढ़ साल में इतना परेशान कर दिया कि युवती को तीन मकान बदलने पड़े। शनिवार रात युवती हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची। युवती ने आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

युवती ने पुलिस को सुनाई दास्तां-
युवती ने पुलिस को बताया कि मैं मूलरूप से बमोरी की रहने वाली हूं। उम्र 20 साल है। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। वह बिस्तर पर ही रहते हैं। मां हाउस वाइफ है। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इस कारण करीब ढाई साल पहले गुना आ गई। यहां प्राइवेट कंपनी में काम करने लगी। सैलरी के पैसों से ही घर में पैसा भेजती थी। इससे परिवार का खर्च चलता है। 2022 में इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम भैय्यू बताया। सोशल मीडिया पर इसी नाम से उसकी आईडी भी थी। धीरे-धीरे फोन पर भी बातचीत होने लगी। वह गुना में ही जीन घर का रहने वाला है। दोनों अक्सर मिलने लगे। दोनों ने साथ में कई फोटोज भी लिए। भैय्यू को पता चला कि मैं किराए से कमरा लेकर रहती हूं। एक दिन वह कमरे पर पहुंच गया। यहां परिवारवालों को जान से मारने से की धमकी दी। मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसका टॉर्चर शुरू हो गया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। आए दिन मारपीट करता था।

तीन महीने पहले सामने आया सच-
करीब तीन महीने पहले की बात है। उसके मोबाइल में कई मुस्लिम युवकों के कॉन्टैक्ट्स मिले। मैंने भैय्यू से पूछताछ की, तो असलियत सामने आ गई। उसने अपना नाम अरशद बताया। इसके बाद जुल्म बढ़ गया। वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जींस पहनने की मना करने लगा। सूट और बुरका पहनने की बोलता था। शादी करने का दबाव बनाता था। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाने लगा। जब मन करता, वह उसे बुला लेता था। चाहे मैं ऑफिस में काम भी कर रही हूं, तो काम छोड़कर जाना पड़ता था। असमय किराए वाले कमरे पर आ जाता था। इस कारण मकान मालिक ने कमरा खाली करवा लिया। दूसरा कमरा किराए पर लिया, तो वहां भी आकर परेशान करने लगा। दूसरा कमरा भी छोड़ना पड़ा।

युवती बोली- डेढ़ साल से चेहरे पर मुस्कान नहीं- 
पिछले डेढ़ वर्ष से अरशद ने बहुत टॉर्चर किया। वह मारपीट करता था। यहां तक कि बीच बाजार में पिटाई करता था। यह देख एक दुकानदार ने कहा कि क्यों सहन कर रही हो? फिर भी घर और लोक लाज के डर से सहन करती रही। हालत ये है कि डेढ़ साल से चेहरे पर हंसी नहीं आई है। चेहरे और शरीर पर मारपीट के निशान हैं।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत-
शुक्रवार को युवती को किसी ने हिंदू जागरण मंच के बारे में बताया। इसके बाद उसने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एडवोकेट दिलीप कुमार रजक से संपर्क कर पूरी बात बताई। उन्होंने हौसला बढ़ाया। इसके बाद शनिवार रात करीब 8 बजे युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थ्प्त् दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE